बिहार

East Champaran: भूमि विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला की हत्या से फैली सनसनी

Admindelhi1
19 Jun 2025 8:30 AM IST
East Champaran: भूमि विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला की हत्या से फैली सनसनी
x

पूर्वी चंपारण: जिले के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित मीरपुर गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में मारपीट कर महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी व होमगार्ड के जवान विनोद प्रसाद की पत्नी मीरा देवी(45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पति ने बताया कि मेरी पत्नी अहले सुबह अपने घर के सामने टहल रही थी। इसी बीच मेरे पड़ोसी संजय प्रसाद, शेषनाथ प्रसाद, विनोद प्रसाद, रामबाबू, उपेंद्र प्रसाद, रामनरेश प्रसाद एवं प्रमोद साह आदि ने पूर्व से चल रहे भूमि विवाद के कारण उनकी पत्नी पर हमला कर दिया और उसके पेट पर चार पांच घुस्सा जड़ दिया। जिससे वह घटना स्थल पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ी। वह पहले से ही कमजोर व मधुमेह की रोगी थी। जिसके बाद आनन फानन में मेरा छोटा पुत्र गणेश कुमार अपनी मां को इलाज के लिए मोतिहारी ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी घटना के बाद घर छोड़कर फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ी थी। चूंकि मृतका काफी पहले से मधुमेह की रोगी थी। सुबह मारपीट की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। इधर चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सूचना के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मारपीट करने से महिला की हत्या का आरोप संदिग्ध लग रहा है। मृतका के परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई की जाएगी।

Next Story