बिहार

East Champaran: भारत‑नेपाल मैत्री पुल के पास मिला हैंड ग्रेनेड

Admindelhi1
26 Jun 2025 12:02 PM IST
East Champaran: भारत‑नेपाल मैत्री पुल के पास मिला हैंड ग्रेनेड
x

पूर्वी चंपारण: भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बार्डर पर बहनेवाली सरिसवा नदी पर बने मैत्री पुल के नीचे से हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद पूरे इलाके में हडकंप व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार सरिसवा नदी में नहा रहे बच्चो को हैंड ग्रेनेड मिला,जिसे बच्चे खिलौना समझ कर हाथ में लेकर घूम रहे थे।

इसी दौरान एसएसबी जवानो की नजर उस पर पड़ी तो हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। एसएसबी के अधिकारियो के अनुसार हैड ग्रेनेड मिलने के सरिसवा नदी सहित आसपास के क्षेत्रो में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है,ताकि कही और ग्रेनेड या हथियार तो नदी में तो नही फेका गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है,कि कोई आतंकवादी संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से नेपाल के रास्ते भारत में यह विस्फोटक ला रहे थे,लेकिन सीमा पर चौकसी को देखकर यह ग्रेनेड नदी में फेका होगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।

Next Story