बिहार

East Champaran: निर्वाचन आयुक्त ने एफएलसी कार्य का लिया जायजा

Admindelhi1
18 May 2025 10:33 AM IST
East Champaran: निर्वाचन आयुक्त ने एफएलसी कार्य का लिया जायजा
x

पूर्वी चंपारण: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में शनिवार को भारतीय निर्वाचन आयोग दिल्ली से मोतिहारी पहुंचे निर्वाचन आयुक्त विवेश जोशी ने जिले एफएलसी सेंटर का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होने यहां चल रहे एफएलसी कार्य का बारीकी से जायजा लिया साथ ही ईसीआईएल के अभियंताओं से एफएलसी से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है,कि आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश केज आलोक में ईवीएम/वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)की जा रही है। यह जांच ईसीआईएल के 18 अभियंताओं के द्वारा किया जा रहा है।मौके पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि जिला में कुल 7209 बीयू, 5613 सीयू तथा 6058 वीवीपैट उपलब्ध है। ईसीआईएल के 18 अभियंताओं के द्वारा पिछले 2 मई से एफएलसी का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 24 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी तक 4380 बीयू, 4380 सीयू तथा 4380 वीवीपैट का एफएलसी कार्य किया जा चुका है।इस दौरान 431 बीयू , 47 सीयू तथा 36 वीवीपैट को रिजेक्ट किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि एफएलसी का कार्य आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश और प्रोटोकॉल के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जा रहा है और एफएलसी कार्यों की समुचित जानकारी उन्हें दी जा रही है। निर्वाचन आयुक्त के भ्रमण के दौरान एफएलसी केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल , इंडियन नेशनल कांग्रेस,एलजेपी, बहुजन समाजवादी पार्टी और आप के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।इसके साथ निर्वाचन आयुक्त के भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार विनोद सिंह गुंजियाल,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सहित जिला के वरीय पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ निर्वाचन विभाग पटना के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Next Story