बिहार

East Champaran: रक्सौल में बिना वीजा के घुसने की कोशिश करता चीनी नागरिक पकड़ा गया

Admindelhi1
4 Jun 2025 1:39 PM IST
East Champaran: रक्सौल में बिना वीजा के घुसने की कोशिश करता चीनी नागरिक पकड़ा गया
x
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पूर्वी चंपारण: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत- नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चाइनीज नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चाइनीज नागरिक की पहचान हुजेसी के रूप में हुई है, जो नेपाल के रास्ते भारत में बिना वैध वीजा प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सीमा सुरक्षा में जुटे जवानो ने एक नेपाली नागरिक को भी पकड़ा है,जो गाइड के रूप में चीनी नागरिक हुजेसी को भारत में अवैध रूप से प्रवेश दिलाने में मदद कर रहा था। एसएसबी के जवानों ने जब दोनों को रोका और जांच की, तब पाया कि चाइनीज नागरिक के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा या दस्तावेज मौजूद नहीं था। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसके साथ सुरक्षा एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है,कि आखिर चीनी नागरिक हुजेसी भारत में किस मकसद से अवैध रूप से प्रवेश करना चाह रहा था।इसके साथ सुरक्षा एजेंसी उस नेपाली गाइड से भी यह पता लगाने में जुटी है,वह यह काम कब और कैसे शुरू किया? इसके पूर्व वह और कितने विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश तो कराया है,इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है। उल्लेखनीय है कि बीते एक माह के दौरान भारत-नेपाल सीमा से अब तक पांच चाइनीज नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। भारत-नेपाल पर सीमा पर चौकसी बढा दी गई है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया सीमा पर गश्त और निगरानी बढा दी गई है।इसके साथ ही भारतीय खुफिया एजेंसी भी सतर्कता बरत रही है।

Next Story