बिहार

East Champaran: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की हुई हुई

Admindelhi1
9 Oct 2024 9:16 AM IST
East Champaran: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की हुई हुई
x
युवक के उपर से ट्रैक्टर का चक्का चढ गया

पूर्वी चंपारण: जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र फुलवार गांव में माता को बिल्व निमंत्रण के लिए निकले ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। उक्त किशोर प्रियांशु कुमार पांडेय उर्फ लड्ड (13) अमरेश कुमार पांडेय का बङा पुत्र बताया जाता है। घटना के बारे में बताया जाता है कि ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान उक्त युवक के उपर से ट्रैक्टर का चक्का चढ गया और वह बुरी तरह घायल हो गया।स्वजन उसको इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Next Story