![bihar, jantaserishta, hindinews bihar, jantaserishta, hindinews](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/06/1675210-bihar-jantaserishta-hindinews.webp)
x
सोर्स-LIVEHINDUSTAN
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के बेगूसराय जिले में एक शराबी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पत्नी के प्राइवेट पार्ट में उसने डंडा घुसेड़ दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गयी। जख्मी पत्नी ने पति की क्रूरता से आजिज होकर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। इससे वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गयी। घटना के बाद पीड़िता की अपनी सहोदर बहन व बड़ी गोतनी व अन्य परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया के एक निजी अस्तपताल में भर्ती कराया। जहां उनका प्रारंभिक इलाज किया गया।
महिला के प्राइवेट पार्ट में आठ टांके लगाये। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने चार जून की रात सदर अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां वह जीवन-मौत से जूझ रही है। घटना के बाद आरोपित पति फरार है। सदर अस्तपाल में देखने व आरोपित पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके रिश्तेदारों की भीड़ लगी है।
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin2
Next Story