
x
एनसीबी ने पटना में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है
Patna : एनसीबी ने पटना में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. करीब 1 करोड़ से अधिक का नशीला पदार्थ जब्त किया है. इसमें 620 ग्राम हेरोइन, 1.130 किलो लाइट ब्राउन कलर का सूखा केमिकल पाउडर और 850 ग्राम लाइट ब्राउन कलर के पत्थर के टुकड़े और 580 ग्राम डीप ब्राउन कलर के स्टोन पाउडर शामिल हैं. इस मामले में एनसीबी की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. हालांकि इस बारे में फिलहाल किसी तरह की विस्तृत जानकारी अब तक नहीं साझा की गयी है.
Next Story





