बिहार

जागरूकता को ले आयोजित होंगे नशा मुक्ति दौड़ - दीपक मिश्रा

Shantanu Roy
1 Nov 2022 6:02 PM GMT
जागरूकता को ले आयोजित होंगे नशा मुक्ति दौड़ - दीपक मिश्रा
x
बड़ी खबर
नवादा। नवादा के डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नशामुक्त दौड़ अभियान को सफल संचालन के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर कड़े निर्देश दिए। 06 नवम्बर 2022 को सुबह नशामुक्त दौड़ अभियान का संचालन होगा। 05 वर्ग किलोमीटर की दौड़ जिसमें दशम वर्ग या 16 वर्ष की आयु के बालक एवं बालिका प्रतिभागी के रूप में भाग ले सकते हैं। 10 किलोमीटर की दौड़ में किसी भी उम्र के पुरूष या महिला प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं। यह दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिनांक 01 नवम्बर 2022 से 04.11.2022 तक आवेदन हरिष्चन्द्र स्टेडियम में स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा किया जा सकता है। खेल कार्यालय में उन्हें आवेदन पत्र भी निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। नशामुक्ति अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए 06 नवम्बर 2022 को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। यह अभियान नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। आज बैठक में नशामुक्ति के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के लिए दौड़ प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। किसी भी धावक को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए उप विकास आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। सभी कार्यक्रमों का विडियो रिकाॅर्डिंग कराने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन गाॅधी इंटर विद्यालय से 06 नवम्बर 2022 को सुबह 07ः00 बजे से शुभारम्भ होगा। इस अभियान में 05 किलोमीटर की दौड़ में 16 वर्ष या दशम् वर्ग के विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए आवेदक को अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से आई कार्ड प्रमाणित कराना होगा। इस अभियान में बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता 07ः00 बजे एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 07ः25 पूर्वा0 में प्रारम्भ होगी। 10 किलोमीटर की दौड़ अभियान में किसी भी उम्र के पुरूष और महिला सम्मिलित हो सकते हैं। यह दौड़ प्रतियोगिता 06 नवम्बर 2022 को गाॅधी इंटर विद्यालय में पुरूषों की 08ः00 बजे पूर्वा0 से एवं महिलाओं की 08ः35 बजे पूर्वा से शुभारम्भ होगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश उप विकास आयुक्त ने दिया। आज की बैठक में श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, राजीव रंजन प्रभारी जिला खेल पदाधिकारीगण, श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार इंस्पेक्टर मद्य निषेध विभाग के साथ अन्य पदाधिकारी सम्मिलित थे। बिहार में शराब का उत्पान, बिक्री और सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबंधित जानकारी टाॅल फ्री नम्बर 15545 या 1800 345 6268, नियंत्रण कक्ष - 8544424181, पुलिस विभाग का नियंत्रण कक्ष- 06324-214389 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वालों का नाम, पता गोपनीय रखी जायेगी।
Next Story