बिहार

डीआरसीसी कर्मियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, कई योजनाएं होंगी प्रभावित

Admin4
10 Oct 2023 7:15 AM GMT
डीआरसीसी कर्मियों की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, कई योजनाएं होंगी प्रभावित
x
पटना। डीआरसीसी कर्मियों द्वारा कार्यालय के कार्य को ठप करने का एलान किया गया है। डीआरसीसी के प्रतिश कुमार सिन्हा ने कहा कि हम लोग 10 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे है। बिहार विकास मिशन को हम लोगो के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है कि पूर्व में जो हम लोगों की मांगो को पूरा करने की बात कही गयी थी, अगर दिनांक 5 अक्टूबर तक विभाग द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता है तो हमलोग 10 अक्टूबर से प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंग। डीआरसीसी के गुंजन वर्मा ने बताया कि पांच सूत्री मांग को लेकर आज से सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विकास मिशन के तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक ने कई बिंदुओं पर लिखित समझौता कर हड़ताल स्थगित कराई थी, लेकिन मांगे पूरी नहीं की गई। इसी से आक्रोशित होकर सिंगल विंडो आपरेटर मल्टीपरपस असिस्टेंट 10 अक्टूबर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी को पूर्व में ज्ञापन दिया गया है। डीआरसीसी कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना में शामिल बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम प्रभावित होंगी। ऐसे में, अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। वहीं, योजनाएं प्रभावित ना हो तथा छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
Next Story