बिहार

द्रौपदी मुर्मू की जीत पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने ढोल बजाकर मनाया जश्न

Rani Sahu
21 July 2022 3:14 PM GMT
द्रौपदी मुर्मू की जीत पर दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने ढोल बजाकर मनाया जश्न
x
राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (NDA candidate Draupadi Murmu) की बड़े मतों के अंतर से जीत हुई है

पटना: राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election 2022) में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (NDA candidate Draupadi Murmu) की बड़े मतों के अंतर से जीत हुई है. बिहार में भाजपा नेता चुनाव के नतीजों से उत्साहित हैं और नेता जश्न में डूब गए हैं. राजधानी पटना की सड़कों पर बीजेपी के नेता होली और दीपावली एक साथ मना रहे हैं. इसी कड़ी में देर शाम बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी जश्न मनाने के लिए पटना की सड़कों पर उतरे और रंग उड़ाते और ढ़ोल बजाते हुए जश्न मनाएं. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समर्थकों के साथ किया नृत्य: देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा यह तय हो चुका है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को जीत हासिल हो चुकी है. द्रौपदी मुर्मू का बिहार से जुड़ाव रहा है. जिसके चलते बिहार में जमकर जश्न मनाया जा रहा है. बिहार भाजपा के तमाम नेता जश्न में डूब गए हैं और सड़कों पर उतरकर खुशी मना रहे हैं. पटना के वीर चंद्र पटेल पथ पर उत्सवी माहौल सा नजारा हो गया है. द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलते ही भाजपा के तमाम नेता जश्न में डूब गए एक और जहां अतीशबाजियां की जा रही है. वहीं, बीजेपी के नेता एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी को बधाई दे रहे हैं.
उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने गुलाल लगाकर मनाया जश्न: समर्थकों का उत्साह तब सातवें आसमान पर आ गया, जब पार्टी के दोनों उपमुख्यमंत्री उनके साथ जश्न में शरीक हो गए. उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और उपमुख्यमंत्री रेनु देवी ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया. दोनों ऊपर मुख्यमंत्रियों ने ढोल बजाए और रेणु देवी ने नृत्य भी किया.


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story