बिहार

प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए कोसी के लाल डॉ. सुनील

Shantanu Roy
13 Oct 2022 6:01 PM GMT
प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए कोसी के लाल डॉ. सुनील
x
बड़ी खबर
सहरसा। मधेपुरा जिला के डॉ. सुनील कुमार सिंह को एडुकेशन एवं स्पोर्ट्स आइकन 2022 अवार्ड से सुनील गावस्कर ने सम्मानित किया।आलमनगर पुर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया नीलू देवी ने बताया कि डॉ. सुनील कुमार सिंह को शिक्षा सहित खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए बुधवार को दिल्ली के होटल रेडिशन ब्लू प्लाजा में समारोह आयोजित कर उन्हें एडुकेशन एवं स्पोर्ट्स ग्लोवल आईकन अवार्ड 2022 से भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने सम्मानित किया। पिछले 20 सालों से डॉ. सुनील निरतंर पुरुष व महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे हैं। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम ईशान-किशन और कई बड़े खिलाड़ी इनके द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। खासकर बिहार क्रिकेट के उत्थान और निमार्ण में डॉ. सुनील का योगदान सराहनीय रहा है।
जेनिथ काॅमर्स एकेडमी पटना के संस्थापक और आईआईएम जैसे प्रसिद्ध काॅलेज से प्रबंधन का कोर्स कर चुके डॉ. सुनील द्वारा किये गये इन्हीं उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य के बदोलत इन्हें भारत के पूर्व कप्तान व लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित होने का इस सुनहरे पल में सौभाग्य मिला। आलमनगर में पले-बढ़े क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज़ और देश के जाने-माने काॅमर्स और मैनेजमेंट गुरु डॉ. सुनील कुमार सिंह के इस सम्मान से डॉ. सुनील सहित परिवार जनों में जश्न जैसा माहौल बना हुआ है। जो बचपन से शिक्षा सहित क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे हैं। फलस्वरूप एडुकेशन एवं स्पोर्ट्स ग्लोबल आइकन अवार्ड 2022 जैसी सम्मान प्राप्ति से आलमनगर सहित कोशी क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी,खेल प्रेमी, युवा वर्ग व आमजन गौरवान्वित हुए हैं।
Next Story