
x
सीतामढ़ी में दो बदमाश जिस लड़की से दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आया उसी से फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां इंसानियत व कानून का मखौल उड़ाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। इसमें घटना में दो युवक शामिल हैं। दोनों हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर निकले थे।
दूसरी बार दुष्कर्म का किया प्रयास
दरअसल, दोनों आरोपित करीब डेढ़ साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उक्त मामले में दोनों जेल गये थे। जेल से निकलने के बाद फिर एक बार उसी लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों में भय का माहौल है। मामले को लेकर पीड़ित ने दोनों आरोपित के विरुद्ध पुपरी थाने में एफआईआर कराई है। इसमे भिरा गांव के लक्ष्मी मंडल के पुत्र मुन्ना मंडल व राम प्रताप राय के पुत्र जानकी कुमार को आरोपित किया है।
केस उठाने के लिए दिया धमकी
पीड़िता ने बताया है कि 13 नवंबर की देर शाम उसकी मां घर से बाहर गई थी। उसी समय दोनों आरोपी घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। साथ ही पूर्व के केस को सुलह नहीं करने पर परिवार को बर्बाद कर देने की धमकी दी। लड़की के चिल्लाने पर उसकी मां व अन्य लोग दौड़ पड़े। लोगों को देख दोनों वहां से भाग गए। पीड़िता ने बताया है कि इससे पूर्व भी 08 अप्रैल 2021 को उसके साथ उक्त दोनों आरोपी ने दुष्कर्म किया था। साथ ही आपत्तिजनक तस्वीर वायरल कर दी थी। मामले में पुपरी थाना में एफआईआर के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
खबरें और भी हैं…
Next Story