बिहार

नगर निकाय चुनाव के लिए डीएम ने लिया गठित कोषांगों का जायजा

Shantanu Roy
12 Sep 2022 4:53 PM GMT
नगर निकाय चुनाव के लिए डीएम ने लिया गठित कोषांगों का जायजा
x
बड़ी खबर
बिहारशरीफ। जिला पदाधिकारी नालंदा शशांक शुभंकर ने हरदेव भवन सभागार में सोमवार को नगर निकाय चुनाव हेतु गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षा की। जिसमें कार्मिक कोषांग से चुनाव हेतु कार्मिकों की उपलब्धता तथा उनके खाता का अपडेशन की जानकारी ली गई। साथ ही निर्वाचन कोषांग को निर्देश दिया गया कि आयोग से आए हुए सभी प्रकार के पत्रों को उनके संबंधित कोषांगों में भेजना सुनिश्चित करें। जहां एक ओर वाहन कोषांग के प्रभारी से चुनाव में लगने वाले वाहनों की समीक्षा की गई। वहीं दूसरी ओर सभी कोषांगों को वाहन की उपलब्धता के लिए वाहन कोषांग को पत्र देने का निर्देश दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को चुनाव के लिए पेट्रोल पंप को चिन्हित कर उनसे बातचीत करने के निर्देश दिए। साथ ही सामग्री कोषांग से बैलट बॉक्स एवं प्रपत्र की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई ।बैलट बॉक्स हेतु तथा प्रपत्र छापने हेतु अधियाचना देने की जानकारी ली गई। मतपत्र कोषांग से इंनडेन्ट पेपर एवं प्रेस अधिग्रहण करने कीभी जानकारी ली गई। बज्र गृह-सह-मतगणना कोषांग से मतगणना हेतु कमरों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। कार्मिक कल्याण कोषांग को ईवीएम रिसिविंग तथा मतगणना के समय कार्मियों के खानपान, पानी की उपलब्धता एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया है।जिला पदाधिकारी ने रुट-चार्ट,अभ्यर्थी व्यय कोषांग से भी अद्यतन रूटों की जानकारी लिया वो आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
Next Story