बिहार

बढ़ते डेंगू को लेकर DM सख्त, स्कूलों के लिए जारी किए गए सख्त निर्देश

Admin4
11 Sep 2023 7:09 AM GMT
बढ़ते डेंगू को लेकर DM सख्त, स्कूलों के लिए जारी किए गए सख्त निर्देश
x
पटना। बिहार में डेंगू के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वही बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। वही जिलाधिकारी की तरफ से सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसिपल तथा सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को दी गयी एडवाइजरी में कहा गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि छात्र-छात्राएं पूरी बांह की शर्ट और फुल पैंट पहनकर स्कूल आएं। विद्यालयों के आसपास के नाले आदि में पर्याप्त मात्रा में एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। वही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निकायों तथा शिक्षा विभाग के जिला-स्तरीय पदाधिकारियों को विद्यालय क्षेत्रों में डेंगू के कारण, प्रारंभिक लक्षण तथा बचने के उपायों के बारे में संवेदीकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। छात्र-छात्राओं को जागरूक कर डेंगू के प्रभाव को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने स्तर से सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा सभी महाविद्यालयों में हेल्थ एडवायजरी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को जल-जमाव वाले स्थानों में एंटीलार्वा रसायन का छिड़काव, साफ-सफाई तथा फागिंग कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
वही डेंगू ज्वर के प्रसार के लिए एडिस मच्छर मुख्य रूप से जिम्मेदार है। यह मच्छर दिन में काटता है एवं साफ पानी में पनपता है। इन मच्छरों का प्रजनन टूटे-फूटे बर्तनों, गमला, फूलदान, कूलर, एसी, फ्रिज की पानी निकासी ट्रे-पानी टंकी एवं घर के अंदर तथा अगल-बगल जमे पानी में होता है।
Next Story