बिहार
डीएम और एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लिया जायजा
Shantanu Roy
18 Dec 2022 6:37 PM GMT

x
बड़ी खबर
किशनगंज। नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत मतदान प्रक्रिया जिले के सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चल रहा है। डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू समेत वरीय पदाधिकारी मतदान केंद्र पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे है। सर्व प्रथम डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी डॉ इनाम उल हक़ मेंगनु ने नगर परिषद क्षेत्र के बूथ संख्या 33/1, 33/2, 33/3 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जुलजुली का भ्रमण कर विधि व्यवस्था समेत मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया है। तत्पश्चात अग्निशाम कार्यालय खगड़ा के बूथ संख्या 32/1, 32/2 व मध्य विद्यालय, खगड़ा का बूथ संख्या 22/1, 22/2 तथा मध्य विद्यालय शिक्षा सुधार, मोहिदिनपुर के बूथ संख्या 01/1, 01/2, 01/3, 01/4 पर भ्रमण कर मतदाताओं से फीडबैक लिया है। मतदाता काफी उत्साहित दिखे। भयमुक्त मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस बल तैनात रहे।
इस बार मतदाताओं के सत्यापन फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम के तहत भी कराया जा रहा है।इसके लिए पोलिंग पार्टी के साथ पी 3(सी) तैनात किए गए है। सभी कर्मी संबंधित ऐप डाउनलोड कर इसमें प्रविष्टि कर रहे हैं। 2 बजे अपराह्न तक किशनगंज नगर परिषद अंतर्गत लगभग 40% से ऊपर मतदान की प्रतिशत रहा।बहादुरगंज में मतदान प्रतिशत काफी अच्छा 50% से ऊपर रहा। जिला नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सजग है। डीएम ने नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया है। जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान की पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। असमाजिक एवं उपद्रवी तत्व पर विशेष रणनीति के तहत नजर रखी जा रही। जिले के वरीय अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं। सूचना एवम जनसंपर्क की टीम सोशल मीडिया एवं समाचार चैनलों में चलने वाली खबरों पर नजर बनाई हुई है।किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Next Story