
x
लखीसराय। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार( नालसा )नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा) पटना के निर्देशानुसार आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाली वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा एवं सचिव अभिषेक कुमार मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया गया। प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करने, लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद का निपटारा करने हेतु गांव-गांव भ्रमण कर लोक अदालत की जानकारी देने के लिए इस प्रचार रथ को रवाना किया गया है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी मामलों ,दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद ,श्रम विभाग, नापतोल विभाग, वन विभाग, बिजली विभाग, पराक्रमिय वि लेख /चेक बाउंस का मुद्दा, बैंक ऋण का मामला इत्यादि से संबंधित मामलों का निपटारा सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा जिसमें किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। इसमें ना ही किसी की हार या जीत होती है। इस मौके का फायदा लोगों को उठाना चाहिए एवं आपसी विवाद को भूल कर आपसी भाईचारा कायम करना लोक अदालत की पहली प्राथमिकता है। प्राधिकार के सचिव अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए भी निःशुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध करवाती हैं ।
जिसमें किसी कानूनी कार्रवाई में कोर्ट फीस देय अन्य सभी प्रभार अदा करना ,वकील उपलब्ध कराना, आदेशों आदि की प्रमाणित प्रति प्राप्त करना ,अपील और दस्तावेज का अनुवाद और छपाई सहित पेपर बुक तैयार करना शामिल है । मिश्रा ने कहा कि मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने वालों में महिलाएं और बच्चे ,अनुसूचित जाति/ जनजाति के सदस्य ,औद्योगिक श्रमिक, बड़ी आपदाओं ,हिंसा बाढ़ एवं सुख। भूकंप ,औद्योगिक आपदाओं के शिकार लोग, ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपया से अधिक नहीं है और बेगार या अवैध मानव व्यापार के शिकार व्यक्ति शामिल हैं । निशुल्क कानूनी सेवा का लाभ सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक सेवा समिति द्वारा, उच्च न्यायालय परिसर में स्थित विधिक सेवा समिति एवं जिला न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम दिव्य प्रकाश ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी देवव्रत कुमार ,फहद हुसैन ,गजल सबीहा, स्वाति सिंह ,महजबी ना ज ,प्राधिकार के रिटेनर अधिवक्ता सितेश सुधांशु, लोक अदालत सहायक संतोष कुमार ,पंकज कुमार ,पारा विधिक स्वयंसेवक आरती कुमारी ,अकज कुमार ,सौरभ कुमार ,मुकेश कुमार, पंकज भारती ,प्रकाश कुमार, चंदन चौरसिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





