बिहार

बिहार के दिव्यांग ने किया कमालः 1500 फीट ऊंचे पहाड़ को काटकर मंदिर के लिए बनाई 400 सीढ़ियां

Shantanu Roy
2 Dec 2022 10:30 AM GMT
बिहार के दिव्यांग ने किया कमालः 1500 फीट ऊंचे पहाड़ को काटकर मंदिर के लिए बनाई 400 सीढ़ियां
x
बड़ी खबर
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले से दशरथ मांझी की तरह एक और कहानी देखने को मिली है, जहां पर दिव्यांग गनौरी पासवान ने योगेश्वर नाथ के मंदिर तक पहुंचनेे के लिए पहाड़ का सीना चीर कर आस्था की सीढ़ी बना दी है। उन्होंने 1500 फीट ऊंचे पहाड़ को छेनी-हथौड़ी से काटकर 400 सीढ़ियां बनाई है। जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग गनौरी पासवान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के वनवरिया गांव के रहने वाले है। दरअसल, बनवरिया गांव के पास सैकड़ों श्रद्धालुओं पहाड़ी की ऊंची चोटी पर बने योगेश्वर नाथ के मंदिर भजन कीर्तन के लिए जाते थे। मगर सीढ़ी नहीं होने से श्रद्धालु वहां तक नहीं पहुंच पाते थे। कई बार श्रद्धालु कांटे और नुकीले पत्थरों से घायल भी हो जाते थे। वृद्ध और महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती थी।
बस यह सब देखकर गनौरी पासवान ने तकरीबन 1500 फीट ऊंचे पहाड़ पर रास्ता बनाने का संकल्प लिया और फिर राज मिस्त्री का काम छोड़कर गनौरी पहाड़ी पर सीढ़ियां बनाने में जुट गए। वहीं गनौरी पासवान ने अपने परिवार और गांव वालों की मदद से 8 साल में इस काम को पूरा कर मिसाल कायम की है। अब वृद्ध और दिव्यांग लोग भी आराम से योगेश्वर नाथ का दर्शन कर पाते हैं। गनौरी पासवान ने बताया कि शुरुआती दिनों में लगता था कि यह नहीं हो पाएगा, लेकिन उनकी पत्नी तेतरी देवी ने उनकी हिम्मत बनाई रखी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीढ़ी निर्माण को लेकर पत्नी ने अपने जेवरात भी गिरवी रख दिए। बता दें कि गनौरी को इस काम के लिए सरकार की तरफ से कोई भी मदद नहीं मिली हैं। अब लोगों को मंदिर पहुंचने में कोई परेशानी का नहीं होगी। इतना ही नहीं गनौरी पासवान पहाड़ की तलहटियों में जाकर पुरानी मूर्तियों की खोज करते हैं और उन मूर्तियों को मंदिर के रास्ते पर स्थापित कर देते हैं।
Next Story