बिहार

अनाथ आश्रम मे बच्चो के साथ दीपावली मनाते जिलाधिकारी PC श्रीवास्तव व SP चारु निगम

Shantanu Roy
24 Oct 2022 1:14 PM GMT
अनाथ आश्रम मे बच्चो के साथ दीपावली मनाते जिलाधिकारी PC श्रीवास्तव व SP चारु निगम
x
औरैया। जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम ने सपरिवार सहित थाना दिबियापुर क्षेत्र के अन्तर्गत अनाथ आश्रम मे बच्चो को मोमबत्तियाँ, फल, मिठाई, खील, खिलौने आदि वितरित कर आतिश बाजी देकर अनाथ आश्रम मे बच्चों के साथ मनाई गयी दीवाली तथा सभी को दीपावली की शुभकामनायें दी गयी।
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दीपावली की शुभकामनायें देते हुये, गरीब व असहाय व्यक्तियों/बच्चो को मोमबत्तियाँ, फल, मिठाई, आदि वितरित की गई। इस सहृदयता से सभी काफी प्रसन्न एवं दीपावली के त्यौहार पर उत्साहित दिखे जिसमे अग्निशमन प्रभारी औरैया क्षेत्राधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Next Story