बिहार
जिलाधिकारी ने किया पंडुका पुल शिल्यान्यास स्थल का निरीक्षण
Shantanu Roy
12 Nov 2022 12:32 PM GMT

x
बड़ी खबर
रोहतास। प्रखण्ड क्षेत्र के पंडुका में पुल निर्माण के शिल्यान्यास प्रोग्राम को लेकर स्थल का निरक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, रोहतास पुलिस अधीक्षक आशिष भारती व अन्य पदाधिकारियों ने किया। बताया गया कि 14 नवम्बर को पथ परिवहन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आगमन शिल्यान्यास करने के लिए होना है। जहाँ अधिकारियों ने पहुंच कर हेलीपैड, मंच का जगह सुरक्षा ब्यवस्था के लिए बर्गेडिंग आदि का जगह चयनित व निरक्षण किया। बता दे कि पंडुका पुल निर्माण से रोहतास जिला सहित झारखंड प्रांत के पलामू गढ़वा जिला भी काफी लाभान्वित होंगे। पुल केंद्र सरकार के मद से पुल निर्माण का कार्य कराया जाना है।
सांसद छेदी पासवान बताते है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयास से पुल निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में शिलान्यास का कार्यक्रम को सुनकर क्षेत्रवासियों में उत्साह बढ़ा है। क्षेत्रवासियों की माने तो पांडुका पुल निर्माण के लिए पूर्व से ही राजनीतिक किया जा रहा था। लेकिन अब उन्हें लगता है कि उनका सपना साकार होने वाला है। वही कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी चौकस नजर आ रही है।
Next Story