बिहार
गंगा कटाव से त्रस्त लोगों का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, कटाव रोधी कार्य हुआ प्रारंभ
Shantanu Roy
21 Sep 2022 5:53 PM GMT

x
बड़ी खबर
भागलपुर। जिले के सबौर प्रखंड के इंग्लिश गाँव में गंगा किनारे अचानक शुरू हुए कटाव के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कटाव स्थल पर बुधवार से कटाव रोधी कार्य शुरू करवाया है।जिलाधिकारी ने कहा कि इंग्लिश गांव गंगा के मुहाने पर है। पहले भी यहाँ कटाव हुआ है। कार्यपालक अभियंता को लगाया गया है। कटाव रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग के तहत काम कर रहे हैं। टीम वहां मौजूद है। प्रयास है, अब कटाव नहीं हो। उल्लेखनीय हो कि बीते 18 सितंबर को गंगा किनारे अचानक तेज कटाव शुरू हो गया था। जिसके बाद कई घर गंगा की आगोश में समा गए थे।
Next Story