बिहार

राजनीतिक भागीदारी व संगठन विस्तार पर चर्चा

Admin Delhi 1
7 Sep 2023 4:06 AM GMT
राजनीतिक भागीदारी व संगठन विस्तार पर चर्चा
x

बक्सर: बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के जिला शाखा नई बाजार में शाहाबाद स्तरीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया. अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामचित प्रजापति व संचालन अशोक प्रजापति ने किया.

बैठक में विशेष एजेंडा के तहत प्रजापति समाज के सशक्त संगठन व राजनीतिक भागीदारी के मुद्दे पर बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर जिले के प्रजापति समाज के सक्रिय लोग शामिल हुए. वहीं, बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह रोहतास जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार उर्फ गुरुजी मौजूद रहे.बैठक में संगठन विस्तार, प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन, राजनीतिक भागीदारी के लिए राजनीतिक दलों से संपर्क करने के अलावा कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में कैमूर के जिलाध्यक्ष जयशंकर बिहारी प्रजापति, भोजपुर जिलाध्यक्ष रंजन, अधिवक्ता गुरु प्रजापति सहित आयोजक मंडल के डॉ. सुरेंद्र प्रजापति और अमरजीत प्रजापति उर्फ मुन्नाजी सक्रिय रहे. बक्सर जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद धीरज कुमार प्रजापति शामिल रहे.

शौचालय नहीं बनवाने वाली पांच गईं जेल

सरकार से पैसा लेकर शौचालय नहीं बनाने वाले लाभुकों होशियार. जिन लोगों पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था, पुलिस अब उन्हें ढूंढ रही है. शहर के नया बाजार से पांच महिलाओं को टाउन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में पैसा लेकर शौचालय नहीं बनवाने वाले करीब 90 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. इन्हीं में नया बाजार की रहने वाली गीता देवी, मुटनी देवी, अतवरिया देवी, मीना देवी और सुमन देवी भी शामिल हैं. इन पांचों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया.

पुलिस की इस कार्रवाई से नया बाजार इलाके में हड़कंप मच गया. खासकर वैसे लोगों के बीच जिन पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज है.

Next Story