बिहार

बारिश से बिहार के चंपारण में आफत, कई गांवों में घुसा गंडक का पानी

Admin4
8 Oct 2022 12:00 PM GMT
बारिश से बिहार के चंपारण में आफत, कई गांवों में घुसा गंडक का पानी
x

पटना। नेपाल के निचले इलाके में लगातार हो रही वर्षा से जहां सभी नेपाली नदियां उफान मार रही हैं, वहीं वाल्मीकि नगर गंडक बराज से पानी छोड़े जाने के कारण पूर्वी चंपारण जिले से होकर बहने वाली गंडक नदी उफान पर है। जिले के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र के अरेराज और संग्रामपुर प्रखंड के निचले इलाकों में गंडक का पानी फैल गया है। गंडक का पानी अब लोगों के घरों में प्रवेश करने लगा है।हालांकि, जिला प्रशासन के आग्रह के बावजूद लोगों ने घरों को नहीं छोड़ा है।

गंडक का जलस्तर बढ़ने से संग्रामपुर प्रखंड के बरियरिया और पुछरिया समेत कई गांव के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। लोगों के आवागमन का साधन केवल नाव है। दूसरे गांव भी पानी से घिर चुके हैं। सड़कें डूबी हुई हैं। लोग जान हथेली पर डालकर पानी से डूबे सड़कों से आवाजाही कर रहे हैं। गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिस कारण तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन तटबंधों पर लगातार नजर बनाए हुआ है लेकिन जिन घरों में पानी प्रवेश कर गया है उन लोगों के समक्ष खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। बावजूद इसके ऐसे लोगों को जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की राहत सामग्री मुहैया नहीं कराई गई है।

Admin4

Admin4

    Next Story