बिहार

दो गाड़ियों में सीधी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रुप से घायल

Rani Sahu
15 March 2024 10:32 AM GMT
दो गाड़ियों में सीधी टक्कर, व्यक्ति गंभीर रुप से घायल
x
बोकारो : बोकारो में सीवनडीह मुख्य मार्ग में दो गाड़ियों में सीधी टक्कर हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया हैं। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के सीवनडीह की बताई जा रही है जहां मुख्य मार्ग पर एक ट्रक और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार कार में दो लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जख्मी की पहचान वेदप्रकाश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि कार चालक वेदप्रकाश कार से अपनी बहन शोभा कुमारी को बीएड कॉलेज बोकारो से लेकर उसको पहुंचाने के लिए कसमार प्रखंड के खैराचातर जा रहा था तभी पीछे से आ रही ट्रक ने उसके कार में जोरदार धक्का मार दिया। इस टक्कर में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story