बिहार

संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से हुई चर्चा

Admin Delhi 1
26 July 2023 10:24 AM IST
संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से हुई चर्चा
x

कटिहार न्यूज़: कदवा प्रखंड के कदवा मंडल के कदवा में, चांदपुर मंडल के चांदपुर में, बलिया बेलोन मंडल के बेलोन में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कदवा मंडल के मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी साह, चांदपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साह व बलिया बेलोन मंडल में वहां के अध्यक्ष ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता चंद्र भूषण ठाकुर, भाजपा नेता रवि साह मौजूद रहे.

बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. साथ ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई . कदवा मंडल व चांदपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जयप्रकाश साह, निरंजन साह सहित कई कार्यकर्ताओं का कहना था कि दुर्गागंज अस्पताल में मृत व्यक्ति को जीवित बताकर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया जाता है जो काफी दुखद बात है. जबकि व्यक्ति की मृत्यु पूर्व से ही हुई रहती है इस प्रकार जहां मृतक के परिजन के प्रति सरकारी कर्मियों को संवेदना रहनी चाहिए. मौके पर चंद्रभूषण ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त कराया कि वे अस्पताल प्रबंधन व कदवा पुलिस से मिलकर इस मामले पर बातचीत करेंगे. यदि यह लोग बाज नहीं आएंगे तो मोर्चा खोलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा. वही मामले को लेकर सागरथ पंचायत के पूर्व मुखिया वर्तमान विधायक प्रतिनिधि रामनाथ मंडल ने बताया कोच खाली बाड़ी से अस्पताल ले जाने के क्रम में ही महिला की मृत्यु हो गई थी जिसे मृत समझकर आधे घंटे तक अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया था.

Next Story