
x
लखीसराय। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बीते रविवार को लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने केआरके प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में लगे नियोजन सह व्यवसायिक मार्ग दर्शन रोजगार मेला का विधिवत द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने वहां लगे स्टाल का भी अवलोकन किया। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रोजगार मेला के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को जुड़ने की बात कही। श्री सिन्हा ने युवाओं से अपील करते हुए सरकारी नौकरी के भरोसे ही रहकर व्यर्थ समय बर्बाद करने से बचते हुए स्वरोजगार पर बल दिया।
इस दौरान लखीसराय एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने ममता बनर्जी व लालू यादव पर निशाना साधा।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा रामनवमी पर्व पर छुट्टी की घोषणा पर भी निशाना साधा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये लोग मौसम के हिसाब से अपनी नीति और नियम बदलते हैं। विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि चुनावी मौसम को देखते हुए ये लोग अपनी नीति बदलते हैं। सनातन के प्रति ये लोग कितने सच्चे हैं ये सभी लोग जानते हैं। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, शशि वाला भदानी, अमरजीत प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





