बिहार

Deoria: प्रतियोगी छात्रों को ऑनलाइन निःशुल्क सहयोग दे रहा 11वीं का छात्र

Admindelhi1
28 July 2025 12:48 PM IST
Deoria: प्रतियोगी छात्रों को ऑनलाइन निःशुल्क सहयोग दे रहा 11वीं का छात्र
x

देवरिया: जनपद के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के परसिया छितनी सिंह ग्राम पंचायत का टड़वा गांव निवासी 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र अपनी पढ़ाई के साथ- साथ अन्य छात्रों को ऑन लाइन निःशुल्क सहयोग करता है।उसका यह नेक काम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।बता दें कि भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा ब्लॉक अंतर्गत स्थित परसिया छितनी सिंह ग्राम पंचायत के टड़वा गांव निवासी जितेन्द्र गुप्ता का पुत्र निलेश शाह ने इस वर्ष 2025 में क्षेत्र के श्री साईं बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरमौली से हाईस्कूल की परीक्षा पास करने के बाद श्रीकृष्ण इण्टर कॉलेज हाता में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लिया है।

निलेश ने बताया कि वह दो भाई है।उसका छोटा भाई इस वर्ष कक्षा 6 में पढ़ता है।उसने बताया कि मेरे पिताजी घर पर ही खेती करके परिवार का भरण -पोषण करते रहे हैं।लेकिन वर्ष 2023 में एक मार्ग दुर्घटना में वे गम्भीर रूप से घायल हो गए और दिमाग का ऑपरेशन करना पड़ा।बावजूद उसके वे किसी तरह से मेरी पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं।निलेश ने बताया कि मैंने आईएएस,पीसीएस,मेडिकल,इंजीनियरिंग, एसएससी,पुलिस, लेखपाल आदि तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अपने बड़े भाइयों व बहनों के समान छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए निलेश स्टडी प्वाइंट नामक एक यूट्यूब चैनल बना रखा है।

इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मेरे द्वारा विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई निःशुल्क पाठ्य सामग्रियां उपलब्ध कराई जाती हैं।निलेश ने बताया कि मेरे सहयोग से बिहार पुलिस व एसएससी में 22 छात्रों का चयन हो चुका है।उसने बताया कि मेरी सोच गरीब छात्रों की सहायता करना है।मैं बारहवीं के बाद डॉक्टर बनना चाहता हूँ।मैं अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना विद्यालय ओवर होने के बाद एक निजी संस्था में काम करता हूँ।अतः कोई भी प्रतियोगी छात्र मुझसे निःशुल्क सहयोग ले सकता है।

Next Story