बिहार

सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Shantanu Roy
19 Oct 2022 5:49 PM GMT
सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
x
बड़ी खबर
भागलपुर। जिले के सुलतानगंज प्रखण्ड मुख्यालय में बुधवार को मसदी पंचायत के सैकड़ों किसानों ने मसदी पंचायत को सुखाड़ घोषित कि मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुये हंगामा किये। इस दौरान डीसीएलआर रविकान्त सिन्हा, अपर अनुमंडल दंडाधिकारी अन्नु कुमारी, बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ शंभुशारण राय ने हंगामा कर रहे सैकड़ों किसानों को समझा बुझाकर मामला को शांत करते हुए मसदी पंचायत पहुंचकर जांच करने कि बात कही। मसदी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेश विंद ने बताया कि मसदी पंचायत को सुखाड़ घोषित नहीं किया गया है।
मसदी पंचायत के सभी किसानों का फसल सुखाड़ होने पर बर्बाद हो गये हैं लेकिन सुखाड़ घोषित नहीं होने पर किसानों को मुआवजा अब तक नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। डीसीएलआर रविकान्त सिंह ने आश्वासन दिया है कि मसदी पंचायत का जांच कर सुखाड़ घोषित किया जाएगा। इस दौरान मसदी पंचायत के किसान अरुण यादव, चंदन कुमार, शंभु प्रसाद यादव, ओम प्रकाश विंद, विभीषण विंद, श्यामलाल विंद, राम शरण यादव, त्रीलोकी यादव, किरण देवी, रामवती देवी सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
Next Story