बिहार

पूर्वांचल की बदल गई डेमोग्राफी, मुसलमानों की आबादी में हो रही तेजीः गिरिराज सिंह

Shantanu Roy
20 Sep 2022 10:16 AM GMT
पूर्वांचल की बदल गई डेमोग्राफी, मुसलमानों की आबादी में हो रही तेजीः गिरिराज सिंह
x
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में अमित शाह के आगमन की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की डेमोग्राफी बदल दी गई है। गिरिराज सिंह ने गौ तस्करी पर कहा कि पूर्वांचल को गौ तस्करी का बड़ा अड्डा बना दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की नीति और वोटबैंक की राजनीति के कारण इस इलाके में काफी बदलाव आया है।
एक तरफ जहां पशुओं की संख्या में तस्करी के कारण कमी आई है। वहीं आबादी 20 गुना बढ़ गई है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल इलाके में घुसपैठ काफी बढ़ गई है। साथ ही कहा कि यहां पर हिंदुओं की आबादी क्यों घटी है और मुसलमानों की आबादी तेजी से क्यों बढ़ी है, इसके पीछे मुख्य वजह धार्मिक और राजनीतिक संरक्षण देना है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेता मुसलमानों के लठैत बन जाते हैं। उन्हें देश की चिंता नहीं बल्कि मुसलमानों की चिंता सताने लगी है।
Next Story