
x
बिहार के रोहतास से हैं जहां जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरक्षण में हिस्सेदारी को लेकर एक सम्मेलन का आयोजन किया
बिहार के रोहतास से हैं जहां जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरक्षण में हिस्सेदारी को लेकर एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान अनिल कुमार ने देश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों पर अपने राजनीतिक फायदे के लिए मनमाने तरीके से आरक्षण का उपयोग करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी के आधार पर ही लोगों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए तब जाकर डॉ बाबासाहेब के सपनों का भारत बनेगा। वहीं जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने हाल ही में बने महागठबंधन की सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के रहते बिहार का विकास संभव नहीं है।
आए दिन बिहार में कभी बालू खनन तो कभी पत्थर खनन बंद कर के लोगों को रोजगार से वंचित कर दिया जाता है तथा शराबबंदी जैसे तरह तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। बिहार के बिगड़ते हालात को लेकर पार्टी ने यह सम्मेलन किया। इसके जरिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कई अहम मुद्दो पर नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

Rani Sahu
Next Story