
x
Bihar बिहार : सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं तो वहां भारत को अपमानित करने वाला ही बयान देते हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी जिस तरीके की बायनबाजी कर रहे हैं उससे उनका भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है। देश की जनता और खासकर बिहार की जनता यह अच्छी तरह जान चुकी है कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, वे देश के लिए अपमानजनक बातें ही करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश का लोकतंत्र तब खतरे में था जब कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लागू की थी। आज लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है।
नवीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में केवल जनता की आवाज दबाने का काम किया गया था। लेकिन अब जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के जरिए सरकार चलाती है। आज जनता की सुनी जाती है, ना कि कांग्रेस सरकार के समय की तरह दबाया जाता है। वहीं संजय राउत को लेकर मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि वे जो क्या बोलते हैं, ये सिर्फ वही समझ सकते हैं, लेकिन इतना तय है कि रावण अन्याय का प्रतीक होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने अत्याचारी सरकारों को खत्म कर दिया है और देश में न्याय और विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। नितिन नबीन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है और यदि कोई उनके लिए तारीफ करता है, तो यह पूरे देश के लोगों के सम्मान को बढ़ाने जैसा है। उनके मुताबिक, मोदी की नेतृत्व क्षमता ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
Tagsनितिन नबीनबिहार सरकारराहुल गांधीकोलंबिया बयानकांग्रेसभारत अपमानलोकतंत्रइमरजेंसीजनता का प्रतिनिधित्वसंजय राउतरावण प्रतीकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपुतिनवैश्विक मंचभारत का सम्मानविकासन्याय।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





