बिहार

दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल की, की गई तारीफ : आम आदमी पार्टी

Admin2
26 July 2022 1:13 PM GMT
दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल की, की गई तारीफ : आम आदमी पार्टी
x
आम आदमी पार्टी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ की गई है।आप के प्रदेश प्रवक्ता बबलु प्रकाश एवं प्रदेश मीडिया समन्वयक राजेश सिन्हा ने बयान जारी कर कहा कि जीतनराम मांझी द्वारा दिल्ली सरकार के कार्यों की तारीफ करना उनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मॉडल की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। इसपर चर्चा के लिए सिंगापुर में आयोजित मेयर्स सम्मेलन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुलाया गया था पर उन्हें विदेश जाने की इजाजत नहीं दी गई।

source-hindustan


Next Story