बिहार

भाजपा जिला कार्य समिति बैठक में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने का निर्णय

Shantanu Roy
5 Feb 2023 10:51 PM IST
भाजपा जिला कार्य समिति बैठक में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने का निर्णय
x
सहरसा। भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में रविवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ रविन्द्र चरण यादव,पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ,पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद मिश्र, कर्नल प्रो. गौतम कुमार. भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी,कृष्ण मुरारी प्रसाद ,शालिग्राम देव, डॉ शशि शेखर झा सम्राट ने संबोधित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह के संचालन मे आयोजित इस कार्यक्रम मे सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात वंदेमातरम के गायन से बैठक की शुरूआत की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत कर पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रमों का वृत पेश किया। दरभंगा में संपन्न प्रदेश कार्यसमिति के निर्णय पर सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की गई।बैठक मे 6 को सोनवरसा, 7 को सिमरी बख्तियारपुर एवं सहरसा विधानसभा एवं 8 को महिषी विधानसभा में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग करने का निर्णय लिया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की।
मुख्य वक्ता डॉ रविन्द्र चरण यादव ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की और कहा कि आज राष्ट्रवादी शक्तियों को सजग रहने की जरूरत है।विदेशी ताकतें भारत की बढ़ती शक्ति एवं जी 20 की अध्यक्षता मिलने से घबरा कर अस्थिरता पैदा करने का प्रयास कर रही है।सनातनी सांस्कृतिक आस्थाओं पर चोट कर रही जाति वादी शक्तियां बिहार से उत्तर प्रदेश तक समाज को जातियों में बांटने का प्रयास कर रही है।
पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत की पार्टियां विदेश उधोगपतियों विदेशी पूंजीनिवेश के लिए पलक बिछाए रहती है।देश के उधोगपतियों को गाली देने का काम करती है। भारत की मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए रात दिन काम करते बेघर को आवास योजना के माध्यम से घर उपलब्ध करा रही है।पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने कहा कि अगामी लोकसभा की तैयारी के लिए बूथ समिति पन्ना प्रमुख का गठन कर बूथ समिति को मजबूत करना है। 25 फरवरी को पटना के बापू सभागार में किसान नेता स्वामी सहजानंद की जयंती पर भारत सरकार के गृहमंत्री अमित साह आयेंगे। जिसमें सहरसा से किसान मोर्चा के सेकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Next Story