बिहार

प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता की मौत

Saba Naaz
1 July 2026 5:08 PM IST
प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता की मौत
x

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता 23 वर्षीय नवविवाहिता खुशबू कुमारी का शव सोमवार को एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

मृतका के पिता विनोद राम ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को छिपा दिया गया। परिजनों के अनुसार खुशबू का प्रेम विवाह फरवरी 2025 में बिट्टू राम से हुआ था।

पांच दिन पहले वह लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पति समेत सभी ससुराल पक्ष के लोग घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामला संदिग्ध है और हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में दहेज उत्पीड़न और हत्या की आशंका सामने आई है।

Next Story