बिहार

दुष्कर्म शिकार हुए नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला, केस उठाने के लिए मारी गोली

Rani Sahu
25 Jun 2022 7:29 AM GMT
दुष्कर्म शिकार हुए नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला, केस उठाने के लिए मारी गोली
x
बिहार में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की को केस वापस नहीं लेने पर गोली मार देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है

बिहार में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की को केस वापस नहीं लेने पर गोली मार देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घायल लड़की का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। करीब 14 माह पहले नाबालिग छात्रा से उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ने दुष्कर्म किया था। पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हो जाने के बाद आरोपियों की ओर से केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की एक बहन को रजौरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को वह अपनी बहन को देखने अस्ताल गई थी। शाम को पीड़िता अपने भाई के साथ राजौरा में अस्पताल से लौट रही थी। तब अंधेरा हो गया था। मुफस्सिल थाना इलाके में कौवा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीड़िता पर गोली चला दी। युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले लेकिन, एक गोली पीड़िता के पैर में लग गई। आनन फानन में लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की यह जानकारी दी तो पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पीड़िता से पुलिस की बात नहीं हो पाई है। इस बीच भाई से पुलिस ने कुछ जानकारी ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच तेजी से कर रही है।


Next Story