बिहार

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Rani Sahu
21 May 2022 4:09 PM IST
संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
x
राजधानी में शनिवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी

Patna : राजधानी में शनिवार को संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना बाईपास थाना इलाके के बाहरी बेगमपुर स्थित रघुनाथ हिंदू हाई स्कूल के पास की है. हत्या का आरोप उस युवती पर लगा है जिसके कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है. पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मृतक की पहचान पटना सिटी के सरदारा रामधनी रोड निवासी देवा कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि देवा शुक्रवार को घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा.
जानकारी के मुताबिक मृतक देवा बाहरी बेगमपुर इलाके में रहनेवाली एक लड़की से अक्सर मिलता था. शनिवार को लड़की के कमरे से ही उसका शव बरामद हुआ. परिजनों ने देवा की दोस्त पर हत्या कराने का आरोप लगाया है.


Next Story