बिहार

बहियार में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Admin Delhi 1
6 May 2023 5:20 PM IST
बहियार में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
x

कटिहार न्यूज़: प्रखंड के पदमपुर मौजा नारों बहियार में एक मृत युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि युवक को मारकर बहियार में फेंक दिया गया है. मृतक रामपुर पंचायत के कोरगामा के भरत शर्मा का बेटे 25 वर्षीय अशोक शर्मा के रूप में हुई. युवक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. वहीं घटना को लेकर जगरनाथपुर मुखिया प्रतिनिधि राधा उरांव व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि की सुबह मखाना खेत में कुछ मजदूर काम करने गए थे. जिसकी नजर मृत शव पर पड़ते ही मजदूर लोग गांव में आकर घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही घटनास्थल

पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. मौके पर इसकी सूचना हसनगंज पुलिस को दी गई. सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच जांच में जुट गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलू पर लोग चर्चा कर रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि युवक का किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. ऐसे में वह बहियार तक कैसे पहुंचा. . थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने कहा कि शव की पहचान हो गई है. शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है. घटना कैसे हुई इसका अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही मृत युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. छोटे-छोटे बच्चे बिलख बिलख कर रो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि युवक मिलनसार था. उसकी मौत के बाद से परिवार का कमाने वाला सदस्य चला गया है.

Next Story