बिहार

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Admin4
9 May 2023 10:15 AM GMT
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
x
नवादा। बिहार के नवादा जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब आम के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। मृतक की पहचान जगदीश यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार मृत युवक मजदूरी का काम किया करता था। वहीं अचानक सुबह उसका शव आम के पेड़ में फांसी के फंदे में लटका मिला है। जिसके बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा अकबरपुर थाना प्रभारी अजय कुमार और रजौली डीएसपी पंकज कुमार को दी गई। बता दें कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया हैं। वहीं युवक की मौत कैसे हुई यह किसी को भी अब तक पता नहीं चला है। पुलिस के द्वारा हत्या औ आत्महत्या दोनों बिंदु पर अभी जांच की जा रही है।
वहीं इस घटना के मामले में परिजन ने बताया कि युवा मजदूरी का काम करता था और इस तरह से क्यों फांसी के फंदे में लटका है। इस बारे में कुछ भी कह नहीं सकते हैं। अब इस मामले की पुलिस जांच करेगी तो या पता चलेगा कि युवक की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या किया गया है।
Next Story