
x
जांच में जुटी पुलिस
जमुई। जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई गांव में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा शव मिला। युवक का शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवक का शव मिलने की खबर चकाई पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान दुलार पांडेय 32 वर्ष पिता कृष्ण कुमार पांडेय चकाई के रूप में हुई है। युवक बीते मंगलवार की रात से ही गायब था। परिजनो ने काफी खोजबीनकी गई। बुधवार को स्थानीय लोगों ने युवक का शव गांव के समीप खेत में होने की जानकारी परिजनों को दी। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। युवक शादीशुदा बताया जाता है। मृतक के दो पुत्र हैं।
Next Story