बिहार

लापता किशोर का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rani Sahu
24 Dec 2022 11:21 AM GMT
लापता किशोर का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां घर से लापता किशोर का शव मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। 17 वर्षीय किशोर बीते 17 दिसंबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। घटना महिषी थाना क्षेत्र के बघोर घाट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के रकठी गांव निवासी सुनजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात वाले दिन सुनजीत अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे किसी ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। फोन आने के बाद सुनजीत घर से बाहर निकला और उसके बाद से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं भी पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस और परिजन अभी सुनजीत को तलाश कर ही रहे थे कि शनिवार की सुबह उसका शव बघोर घाट से बरामद हुआ। सनजीत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सोर्स - FIRST BIHAR
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story