बिहार
फंदे में मिली नवविवाहिता की लाश दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला
Tara Tandi
23 May 2024 1:18 PM GMT
![फंदे में मिली नवविवाहिता की लाश दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला फंदे में मिली नवविवाहिता की लाश दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/23/3745155-marriedwomensbodyhangedinsuspiciouscondition1594192446.webp)
x
बिहार : गोपालगंज जिले कटेया थाना क्षेत्र के जमुनाहां टोला सिधरिया गांव में एक नवविवाहिता की लाश मिली है। ससुराल के कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती हुई बरामद हुई है। बरामद शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सिधरिया जमुनहा गांव निवासी अब्बास अंसारी की पत्नी खुशबू खातून के रूप में की गई है।
दहेज के लिए मारपीट करने लगे लोग
बताया जाता है कि जिले के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव निवासी हैदर अली की बेटी खुशबू खातून की शादी दस माह पूर्व जमुनिया गांव के तसौवर साह के बेटा अब्बास के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ससुर, ननद द्वारा ससुराल से फ्रिज की मांग की जाने लगी। मायके वालों को खुशबू ने यह बात बताई लेकिन पैसे के अभाव में फ्रिज नहीं मिल पाया। इसको लेकर ससुराल वाले खुशबू के साथ मारपीट करने लगे।
ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए
मायके वालों का आरोप है कि मंगलवार की देर शाम नव विवाहिता ने अपनी मां से फ़ोन कर फ्रिज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने की बात कही। मां ने आश्वासन दिया कि इस बार पैसा होने पर खरीद कर देंगे। लेकिन, बुधवार की रात सूचना मिली की उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। मामले में कटैया थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए।
Tagsफंदे में मिली नवविवाहितालाश दहेज ससुराल मार डालाNewly married woman found trappeddead body killed by in-laws for dowryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story