
x
नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा थाना क्षेत्र के गजेंद्र बीघा गांव में 2 दिन से लापता किसान का शव सोमवार को पईन से बरामद किया गया। मृतक स्वर्गीय सीताराम यादव के 55 वर्षीय पुत्र रविंद्र प्रसाद हैं।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि शनिवार की शाम खाना खाने के बाद अधेड़ फसल सिंचाई को लेकर खेतों की ओर गए थे। अगली सुबह जब घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। बावजूद उनका कुछ अता पता नहीं चल सका। इसके बाद रविवार की शाम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रात में फिर से खेत खलिहान की तरफ खोजबीन की गई। बावजूद कहीं अता पता नहीं चल सका। आज सुबह जब प्रशासन के लोग और ग्रामीण खोजबीन कर रहे थे। तभी पईन में अधेड़ का शव उपलाया हुआ दिखा जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
परिजन अधेड़ की हत्या कर शव को पईन में फेंका
हिलसा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पानी में रहने की वजह से पूरी तरह फूल चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Rani Sahu
Next Story