बिहार

नून नदी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद, जांच शुरू

Harrison
28 Sep 2023 12:18 PM GMT
नून नदी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद, जांच शुरू
x
बिहार | पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ़ पंचायत स्थित नून नदी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के बकाढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 7 बाजितपुर कैंजु दिघरुआ पुल के निकट बुधवार की सुबह में नदी किनारे गए किसी ने पानी में तैरते शव को देखा। ग्रामीण के शोर पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग वहां पर जुट गए।
लोगों की भीड़ ने पानी में मुंह के बल शव कौ तैरते पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया मो सज्जाद अहमद किदवई एवं पातेपुर पुलिस को दी। पातेपुर पुलिस ने मुखिया मो सज्जाद से इसकी पुष्टि की। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को पानी से निकलवा कर पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक के बदन पर सफेद बुटीदार कुर्ता एवं सिर में गोल नमाज़ी टोपी पाया गया। तलाशी लेने पर मृतक के जेब से उसका ही पासपोर्ट साइज का फोटो मिला। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी पर किसी ने शव की पहचान नहीं किया।
Next Story