बिहार

सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Rani Sahu
25 Nov 2022 8:20 AM GMT
सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
x
बेगूसराय : बेगूसराय में आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया कि किसी अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस कुमार की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बागवान गांव वार्ड नंबर 4 की है। मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बागवान गांव वार्ड नंबर 4 के रहने वाले ललन वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।
मृतक के पिता ललन शर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात तकरीबन 8:00 बजे घर से प्रिंस कुमार कह कर यह निकला था कि थोड़ी देर में घर वापस लौट जाएंगे। लेकिन घर वापस प्रिंस कुमार नहीं लौटा। 9 बजे रात में घर से महज 200 मीटर की दूरी पर प्रिंस कुमार का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
उन्होंने बताया कि किसी ने प्रिंस कुमार को हत्या कर शव को घर से 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया। पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि जहरीली इंजेक्शन देने से प्रिंस कुमार की मौत हुई है।उन्होंने बताया कि प्रिंस का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।लेकिन घर से प्रिंस को एक दोस्त बुलाकर ले गया था।आरोप लगाया है कि परिजनों ने यह भी कहा कि प्रिंस कुमार अपने घर पर ही रह कर आर्मी कीतैयारी किया करता था।
फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही गांव में मातमी सन्नाटा पसराया हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा बखरी थाने पुलिस को सूचना दी मौके पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर शवको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वही बखरी थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में युवक की सड़क किनारे शव मिली है।फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या और कुछ।फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
सोर्स -bihardelegation21

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)


Next Story