बिहार

फंदे से लटका मिला शख्स का शव

Shantanu Roy
10 Oct 2023 7:02 PM GMT
फंदे से लटका मिला शख्स का शव
x
सुपौल। सुपौल के नदी थाना क्षेत्र स्थित ललमनिया पंचायत के रसुआर गांव में एक कमरे में बंद 48 साल के शख्स का फंदे से लटका शव मिला है। हालांकि मौके पर नदी थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की कार्रवाई में जुटी है। मृतक झारखंड के जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम स्थित मूनसिटी निवासी राजेंद्र दुबे का 48 साल का बेटा धीरज दुबे के रूप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुपौल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ललमनिया पंचायत के रसुआर गांव वार्ड 04 में करीब 1 साल से किराए के मकान में रहता था। यह स्थानीय एक बगीचे की देखभाल करने का काम करता था।
स्थानीय महिला सविता देवी ने बताया कि मृतक पड़ोस में भोला साह के मकान में करीब 1 साल से रह रहा था। मंगलवार की दोपहर हम बाजार गए हुए थे। देर शाम जब बाजार से लौट कर घर पहुंचे। मेरे बच्चों ने बताया कि घर के पास खेलने के दौरान देखा की किराए के मकान में रह रहे शख्स का शव फंदे से लटका हुआ है। खिड़की से झांकने के बाद देखने के साथ ही उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दीं। इसकी सूचना पर मौके पर नदी थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची। मामले की पड़ताल में जुट गई। इधर, निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन कुमार और नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार दोनों घटनास्थल पर पहुंच कर मामला का जायजा लिया। निर्मली एसडीपीओ राजू रंजन कुमार ने बताया कि नदी थाना क्षेत्र स्थित रसुआर गांव के वार्ड 04 में एक शख्स को बंद कमरे से फंदे से लटका हुआ शव मिला है। फिलहाल इस मामले में पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों से भी संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या इन बिंदुओं पर पुलिसिया जांच चल रही है।
Next Story