बिहार

गया के नौआखाप गांव में 70 वर्षिय व्यक्ति का शव लटका मिला, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
20 March 2022 4:27 PM IST
गया के नौआखाप गांव में 70 वर्षिय व्यक्ति का शव लटका मिला, पुलिस की जांच जारी
x

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट: गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढिबर पंचायत अंतर्गत नौआखाप गांव में रविवार की सुबह गमहार के पेड़ में 70 वर्षिय राजेन्द्र पासवान का शव लटका मिला है।मौत का कारण आत्महत्या है या हत्या अभी अधिकृत रूप से पुलिस कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रही है। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुआ जब ग्रामीण सुबह घर से निकले। मृतक नौआखाप गांव का रहने वाला है। किसी अज्ञात द्वारा हत्या कर मृतक के घर के पास गंमहार के पेड़ में गले मे रस्सी बांधकर लटका दिया। अपराधी हत्या को आत्म हत्या का रूप देना चाह रहे हैं। यह स्थानीय ग्रामीणों के बीच चर्चा में है।पेड़ से शव के लटके होने की सूचना गांव सहित आस पड़ोस में फैल गई। मृतक के बारे में बताया गया कि वो घर मे अकेले रहता था। पत्नी, बेटा- बहु एवं अन्य परिजन पटना में रहते है। घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा परिजनों को दे दी गई है।

Next Story