बिहार

15 वर्षीय लड़के का पेड़ से लटका मिला शव

Admin4
6 Sep 2023 6:53 AM GMT
15 वर्षीय लड़के का पेड़ से लटका मिला शव
x
पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पेड़ से लटका हुआ एक नाबालिग का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी बबलू मोची के 15 साल का बेटा सोनू कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, यह पूरा मामला पालीगंज अनुमंडल के मिल्की गांव की है। वही बेटे सोनू के मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतार कर अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू कुमार अपने घर से सोमवार शाम को निकला था। लेकिन, देर रात तक घर वापस नहीं लौट पाया था। मंगलवार को सुबह में शौच करने गए लोगों ने देखा कि पेड़ से एक लड़के का शव लटक रहा है। वही इसके बाद लोगो ने गांव में पहुंच कर मृतक के परिजनों को बताया कि उसका बेटा बधार के पेड़ से लटका हुआ है। पिता बबलू मोची ने देखा कि लड़के के कमर में उसका गमछा का एक भाग बंधा हुआ था। वही इस गमछे के दो-तीन भाग करके फांसी का फंदा बना हुआ था। इसी में वह झूल रहा था। घटना की जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पालीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी मामलों पर जांच में जुट गई है। वही मामला हत्या का है या आत्महत्या इसकी जांच पुलिस कर रही है। लेकिन मृतक के पिता और ग्रामीणों का कहना है किसी ने हत्या कर पेड़ से उसे लटका दिया है। मृतक के पिता बबलू मोची का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के मौत से दुखी पिता का कहना है कि हमें किसी से दुश्मनी नहीं थी। फिर भी हमारे बेटे को न जाने किसने हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में बता रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा होगा।
Next Story