बिहार

Darbhanga: युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Admindelhi1
26 Aug 2024 11:32 AM IST
Darbhanga: युवक ने गले में फंदा लगाकर की खुदकुशी
x

दरभंगा: थाना क्षेत्र के शिवराम गांव के अर्जुन यादव के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने की सुबह अपने घर में गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. सुबह करीब आठ बजे मृतक की मां तारा देवी जब चाय लेकर उसे जगाने गयी तो उसने घर नहीं खोला.

व्याकुल तारा ने शोर मचाया. इसके बाद सभी ने मिलकर जबरदस्ती घर के दरवाजे को खोला तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं. सभी ने देखा कि वह फंदे से लटक रहा है और उसकी जान जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक राहुल कुछ मंद बुद्धि का था. उसकी पत्नी रानी कुमारी अपनी मायके सहरसा जिले के बकुवा गांव में थी, जबकि पिता दरभंगा में रहकर कंपाउंडर का काम कर रहे थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहेड़ी थाने की पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया गया.

राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. बाकी दो भाइयों की शादी नहीं हुई है. पोस्टमार्टम के बाद लाश के गांव में आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था. गांव में लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह बहेड़ी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि मामले को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है.

मिल्की में पीडीएस विक्रेता का निधन: पकड़ी पंचायत के मिल्की गांव निवासी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता शिवानंद झा (70) की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. दर्जनों जन वितरण विक्रेताओं ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

वे अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्र विनोद झा और सरोज झा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए.

Next Story