बिहार

Darbhanga बिरौल-गंडौल हाईवे पर लुटने से बचे गल्ला व्यापारी

Bharti Sahu 2
31 May 2024 11:18 AM IST
Darbhanga बिरौल-गंडौल हाईवे पर लुटने से बचे गल्ला व्यापारी
x
Bihar News: बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित बिरौल-गंडौल हाईवे पर गत की रात सुपौल बाजार से अनाज बेचकर लौट रहे गल्ला व्यापारी सड़क लुटेरों का शिकार होने से बच गये.
बकौल गल्ला व्यापारी सुभाष शर्मा वे सुपौल बाजार से अनाज बेचकर बरास्ता बिरौल-गंडौल हाईवे अपने गांव चतरा रही लौट रहे थे कि दो बाईक पर सवार लुटेरों ने हाईवे स्थित हलगांव चौक से आगे उनके ट्रैक्टर को ओवरटेक करके उन्हें रोकने का प्रयास किया
आगे बढ़ने पर फिर उन्हें कोठराम चौक के पास घेरा, पर पीछे से एक वाहन की लाईट देख लुटेरे पीछे हट गये. गल्ला व्यापारी सुभाष ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना देने के लिए बड़गांव पुलिस के सरकारी मोबाइल पर फोन किया, पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. बड़गांव थाने के अपर थानाध्यक्ष जयगोविंद प्रसाद ने बताया कि उन्हें जब सूचना मिली तो उन्होंने हाईवे पर गश्ती दल को सूचित किया. उन्होंने लुटेरों का पीछा किया तो वे सीमावर्ती सहरसा जिले के पुनाछ चौक के रास्ते जलैई मलैई की ओर भाग गये
Next Story