
x
पटना। बड़ी खबर राजधानी से आ रही है। जहां, दानापुर के घूसखोर DCLR को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दे की पटना DM ने 6 दिन पहले दानापुर के भूमि सुधार उप समाहर्ता इष्टदेव महादेव के दफ्तर में छापेमारी की थी। वही इस रेड में महादेव के आलमीरा से रिश्वत के एक लाख रू. मिले थे। वही इसके बाद आरोपी ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया था। वही पटना DM की रिपोर्ट पर अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, बता दे की दानापुर के भूमि सुधार उप समाहर्ता इष्ट देव महादेव के खिलाफ दाखिल खारिज में अनियमितता बऱते जाने की शिकायत मिली थी। उनके कार्यालय जांच में अवैध वसूली के एक लाख रू. मिले थे। इसकी रिपोर्ट पटना DM ने सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था। वही इसके बाद आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। भूमि सुधार उपसमाहर्ता के खिलाफ विभिन्न शिकायतों की जांच अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर से कराई गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जांच के क्रम में भूमि सुधार रूप समाहर्ता के अलमीरा से 100000 एवं संबंधित अभिलेख बरामद हुआ था। ऑपरेटर सुजीत कुमार से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बरामद राशि जमीन संबंधी केस के निपटारे के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता के निर्देश पर लिया गया था। वही इसके बाद इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दानापुर द्वारा 21 सितंबर को ही प्राथमिक्की दर्ज की गई है। अब सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आरोपी अधिकारी इष्ट देव महादेव को निलंबित कर दिया है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story