बिहार
मकर सक्रांति के उपलक्ष में संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Shantanu Roy
16 Jan 2023 12:30 PM GMT

x
बड़ी खबर
सिवान। प्रखंड के हरदासपुर के धर्मावती नदी के समीप गोवर्धन बाबा के स्थान पर शानदार दो गोला का आयोजन किया गया,जिस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कोचस प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने किया।-उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए सभी प्रखंड वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामना दी साथ ही कही कि भारतीय संस्कृति व लोक परंपरा ही हमारी पहचान है। जिसे दुनिया के लोग आत्मसात करने का प्रयास करते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जहां लोक कलाकारों की प्रतिभा निखरती है, वहीं लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाईचारा भी स्थापित होता है।साथ ही कही पर्व त्योहार के मौके पर ऐसे आयोजन से हमारी परंपरा और मजबूत होती है।कार्यक्रम का कलाकार कमल व्यास और अरविंद अभियंता ने एक से एक लोक गीत दो गोला के माध्यम से प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया।
Next Story